बुजुर्ग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार रजनेश शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा निवासी उम्र 40 वर्ष रुदायन थाना कम्पिल की घर के पास ही बिजली की दुकान है।मंगलवार लगभग शाम 6:40 उनके परिजन गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए।तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमरेश कुमार काफी प्रयास किया लेकिन कुछ न हो सका। डॉ अमरेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।पत्नी नीरू देवी,पुत्री दिव्या,पुत्र अंश का रो-रोकर बुरा हाल है।डॉक्टर के द्वारा पुलिस को भी मेमो भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों के अनुसार मृतक रजनेश शर्मा पुत्र रवींद्र शर्मा कि घर के पास ही बिजली की दुकान है।जहां वह काम कर रहे थे।तभी तार में करंट आ जाने से उनकी मौत हो गई
मृतक रजनेश शर्मा घर में अकेले कमाने वाले थे।दो लड़कियां व 1 लड़का है।


