29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड प्रधान कार्यालय में डॉ० विवेक सिंह तोमर की उपस्थिति एवं प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधकों की हुई समीक्षा बैठक

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड प्रधान कार्यालय (Uttar Pradesh Cooperative Village Development Bank Limited Head Office) लखनऊ में डॉ० विवेक सिंह तोमर (Dr. Vivek Singh Tomar) सभापति महोदय की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रबंध निदेशक महोदय श्री राजेश कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधकों की समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। “समीक्षा बैठक में मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री रत्नाकर सिंह एवं समस्त योजना अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभापति महोदय डॉ० विवेक सिंह तोमर जी एवं प्रबंध निदेशक महोदय श्री राजेश कुलश्रेष्ठ के कुशल, दृढ़ एवं दूरदर्शी नेतृत्व में बैंक की कार्यप्रणाली, ऋण वितरण व वसूली, बैंक की वित्तीय स्थिति तथा क्षेत्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।”, “माननीय सभापति महोदय डॉ० विवेक सिंह तोमर जी के प्रेरणादायी एवं ओजस्वी मार्गदर्शन में बैंक निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंक की योजनाओं का सीधा एवं पारदर्शी लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक सुगमता से पहुँचाया जाए।

उन्होंने ऋण वसूली में तेजी लाने, एनपीए (NPA) को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने तथा बैंक की वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया।”, “बैठक में शाखावार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए माननीय सभापति महोदय एवं प्रबंध निदेशक महोदय ने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। सभापति महोदय ने कहा कि “उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”

उन्होंने यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री जे0पी0एस0 राठौर जी द्वारा बैंक के कृषकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।”, “सभापति महोदय एवं प्रबंध निदेशक महोदय के प्रभावी नेतृत्व से प्रेरित होकर क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बैंक की प्रगति हेतु नए उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शाखाओं की नियमित समीक्षा करें, कर्मचारियों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित करें तथा ऋणी कृषकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।”, “बैठक के अंत में सभापति महोदय माननीय डॉ० विवेक सिंह तोमर जी एवं प्रबंध निदेशक महोदय श्री राजेश कुलश्रेष्ठ ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को बैंक की प्रगति एवं निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article