26 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, वाहन के उड़े परखच्चे, कलेक्ट्रेट कर्मी की मौत

Must read

चंदौली: यूपी के चंदौली (Chandauli) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, तेज रफ्तार ट्रक और बाइक (truck and bike) के बीच हुई भिड़ंत में कलेक्ट्रेट कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

बता दें कि घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप एनएच-19 पर उस वक्त घटी, जब कलेक्ट्रेट कर्मी अजीत कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article