37.8 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

यूपी होमगार्ड भर्ती: 41,424 पदों के लिए आज से डीवी-पीएसटी शुरू

Must read

– अभिलेख सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के बाद जारी होगा अंतिम परिणाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। भर्ती के तहत आज से प्रदेश के सभी जिलों में दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए जिला स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आरक्षण संबंधी अभिलेख तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण भी होगा, जिसमें लंबाई, सीने का माप (पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) और अन्य मानकों की जांच की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article