39.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के लिए रिकॉर्ड आवेदन

Must read

– एलएलएम और एलएलबी में सीटों से कई गुना अधिक अभ्यर्थी

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर छात्रों का उत्साह इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की तुलना में कई गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक प्रतिस्पर्धी हो गई है।

सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) पाठ्यक्रम में देखने को मिल रही है। यहां 66 सीटों के लिए 2,941 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी एक सीट के लिए लगभग 45 अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि विधि शिक्षा के प्रति छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

इसी प्रकार एलएलबी पाठ्यक्रम की 352 सीटों के लिए 6,073 आवेदन आए हैं। यहां भी एक सीट पर करीब 17 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। वहीं एमकॉम की 300 सीटों के लिए 985 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे वाणिज्य संकाय में भी अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। मेरिट, प्रवेश परीक्षा और निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article