37.5 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

मैदा की बोरियों से भरा ट्रक पुल की रैलिंग तोड गंगा मे गिरा

Must read

दो व्यक्तियो को गोताखोर ने बचाया, एक की तलाश जारी

कन्नौज। कन्नौज के महादेवी घाट पर रविवार सुबह 4 बजे मैदा की बोरियों से भरा ट्रक अनियन्त्रित होकर रैलिंग तोडता हुआ गंगा मे गिर गया। ट्रक मे घटना के समय तीन व्यक्ति सवार थे।
मेहदी घाट चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँच कर गोताखोरो की मदद से दो को निकाल लिया। तीसरे की तलाश गोताखोरो द्वारा की जा रही है। गंगा से निकाले गये दोनो युवकों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मेहदी घाट चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक ट्रक हरदोई से मैदा लादकर औरेया जा रहा था। हरदोई -कन्नौज को जोडने वाले महादेवी घाट पुल को पार करते समय सुबह 4 बजे ट्रक अचानक अनियन्त्रित होकर रैलिंग तोडता हुआ गंगा नदी मे 20 फीट नीचे जा गिरा।बताते है ट्रक ड्राइवर को झपकी आने से दुर्घटना हो गई।
तेज आवाज होने से मेंहदी घाट चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। आसपास के लोग भी एकत्र हो गये। कुछ देर ट्रक पानी के ऊपर नजर आता रहा लेकिन कुछ देर बाद पानी मे समा गया। स्थानीय गोताखोरो ने गंगा नदी मे कूद कर दो व्यक्तियो को निकाल लिया।
ट्रक मे सवार दो लोगों को गंगा से निकालने के बाद घायल अवस्था मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घायलो में श्रवण कुमार 36 बर्ष निवासी गुरौली विलग्राम हरदोई एवं संगीत कुमार 44 बर्ष निवासी सहार थाना वेला जिला औरैया का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति का अभी तक पता नही चला है।गोता खोर ढूंढने में जुटे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article