36.9 C
Lucknow
Monday, July 6, 2026

सेवा सप्ताह के तहत विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने लगाया चिकित्सा शिविर

Must read

– 200 मरीजों का उपचार कर किया पौधों का वितरण

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को चिकित्सा सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने के साथ-साथ वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

पहला चिकित्सा शिविर पांडेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा, नगर संयोजक साहिल मिश्रा, निहाल, आर्यन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवनीत गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। कार्यकर्ताओं ने शिविर में आने वाले लोगों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

वहीं दूसरा चिकित्सा शिविर खानपुर ग्राम में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संयोजक अभिषेक, जिला मंत्री अखिलेश, जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तथा जिला बलोपासना प्रमुख अनुज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयों के साथ पौधे भी वितरित किए गए। दोनों शिविरों में मिलाकर लगभग 200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा सके। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article