43.2 C
Lucknow
Friday, June 19, 2026

झारखंड: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुआ हमला, एक ने लगाई आग तो दूसरे ने बनाया वीडियो

Must read

रांची: झारखंड (Jharkhand) में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच में बीच चौंकाने वाली घटना हुई है। राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर मंगलवार देर रात तौर पर पेट्रोल बम (petrol bomb) से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में से एक शख्स पेट्रोल बम फेंकता दिख रहा है तो दूसरा मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाता दिख रहा है।

हमले की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बाबूलाल मरांडी, सी पी सिंह, संजय सेठ तुरंत RSS ऑफिस पहुंचे। बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह और संजय सेठ ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चुटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को 2 अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला किया है।

आधी रात को 2 लोग RSS ऑफिस के पास हाथों में एक-एक थैला लेकर पहुंचे। इनमें से एक युवक ने तो मुंह पर गमछा बांधा हुआ था, जबकि दूसरे का चेहरा साफतौर पर दिख रहा था। CCTV में घटना का वीडियो पूरी तरह रिकार्ड हो गया है, जिसमे साफ एक शख्स पेट्रोल बम फेंकता दिख रहा है तो दूसरा मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाता दिख रहा है।

घटना देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है. CCTV से साफ पता चलता है कि 2 लोग आधी रात को आरएसएस ऑफिस के पास पहुंचकर अपने थैले से एक बोतल निकालता है, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। उसके बाद वह आदमी आग लगाकर RSS ऑफिस की तरफ फेंक देता है, जबकि उसका दूसरा साथी इस पूरे घटना का वीडियो बनाता दिख रहा है। इसके बाद दोनों मौके से भाग जाते हैं, दिखने में दोनों की उम्र 20-22 साल की लग रही है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संघ कार्यालय पर हमला होना, एक हिंदू संगठन के ऑफिस पर हमला है तो ये छोटी घटना नहीं है। वहीं, BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में अपराधियों की समांनांतर सरकार चल रही है। अपराधियों ने साबित कर दिया है कि उन्हें पुलिस से कोई डर नहीं है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article