27.8 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायरल गर्ल रिया अहीर ने लगाया आरोप, कहा- बेटियों को न पढ़ने दे रहे और न बचने दे रहे

Must read

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) की। राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी, लेकिन उनके साथ सख्ती की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई की वायरल गर्ल रिया अहीर ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि न ये बेटियों को पढ़ने दे रहे हैं और न ये बेटियों को बचने दे रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि इन छात्रों ने लोकतंत्र और देश के भविष्य के लिए आवाज उठाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई की वायरल गर्ल रिया अहीर ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने ने कहा कि मैंने ही मुंबई पुलिस की वैन को रोका था और उसके सामने खड़ी हो गई थी, मुझे सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

मुंबई के शिवाजी पार्क प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया अहीर ने कहा कि मैं इसे ट्रोलिंग नहीं बोलूंगी, असल में ये क्राइम है। उन्होंने आरोप लगाया कि न ये बेटियों को पढ़ने दे रहे हैं और न ये बेटियों को बचने दे रहे हैं। उन्होंने 20 छात्रों को गैरकानूनी हिरासत में जाने से रोकने की कोशिश की थी। उसकी वजह से अब मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है, उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक एफआईआर की प्रति नहीं मिली।

एक अन्य प्रदर्शनकारी फराह नाज ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। नाम पूछने के बाद उनके साथ अलग व्यवहार किया गया और उन्हें “देशद्रोही” कहा गया. वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं। पुलिस ने नाम पूछने के बाद उन्हें धर्म के आधार पर अलग सूची में डालने की बात कही। देशद्रोही कहा गया, जबकि वे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगा रही थीं, हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा।

प्रदर्शनकारी नूतन टोप्पो ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें पेलेट गन से चोट लगी। उन्होंने अपनी आंखों से सुरक्षा बलों को हथियार ताने देखा और बाद में उन्हें पीछे से गोली जैसी वस्तु लगी। राहुल गांधी ने कहा कि पहले छात्रों के घर गुंडे भेजना, 15 साल की एक लड़की से जबरन माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार करना पूरी तरह बेतुका है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article