42.8 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से छोटा हाथी, कार और बोलेरो क्षतिग्रस्त

Must read

 

कमालगंज,फर्रुखाबाद। ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा के गांव गढ़िया में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते कई बड़े पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे वहां खड़े तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

क्षतिग्रस्त वाहनों में एक छोटा हाथी, एक मारुति सुजुकी कार और एक बोलेरो शामिल हैं। पेड़ों के अचानक वाहनों पर गिरने से उनके ऊपर का हिस्सा और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना के समय किसी भी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान पेड़ टूटकर वाहनों पर आ गिरे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लिया। घटना से वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article