31 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

एलडीए की पुरानी योजनाओं में फर्जीवाड़े की आशंका, भूखंड आवंटन की होगी जांच

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में भूखंड आवंटन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की वर्षों पुरानी योजनाओं में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मोतीझील, आजादनगर और रामनगर आवासीय योजनाओं में भूखंड आवंटन प्रक्रिया को लेकर गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। आरोप है कि कुछ मामलों में नियमों को दरकिनार कर आवंटन किए गए, जबकि कुछ भूखंडों के रिकॉर्ड और आवंटन प्रक्रिया में भी गड़बड़ियों की आशंका जताई गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एलडीए प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को सभी संबंधित अभिलेखों, आवंटन प्रक्रिया और शिकायतों की बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि यदि जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं इस कार्रवाई से उन लोगों में भी हलचल बढ़ गई है जिनके नाम विवादित आवंटनों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article