39.8 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

आंधी-बारिश का कहर, टीन शेड पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, बेटी गंभीर घायल

Must read

 

रायबरेली। जिले में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राही क्षेत्र के मिलएरिया ग्राम पंचायत के गौचरा मजरे में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ टीन शेड पर गिर पड़ा। हादसे में नीचे सो रही एक महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर टीन शेड पर गिर गया। टीन शेड के नीचे सो रही महिला मलबे और पेड़ के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद उसकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल शिवानी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदेश में लगातार बदलते मौसम और तेज आंधी-तूफान के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने भी लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article