29.1 C
Lucknow
Thursday, October 15, 2026

इंस्टाग्राम पर दोनों को हुआ प्यार, 75 साल के शख्स से शादी करेंगी 30 साल की ब्लॉगर लड़की !

Must read

औरैया: औरैया (Auraiya) जिले में 75 वर्षीय रामसुगर और करीब 30 वर्षीय सोशल मीडिया ब्लॉगर (Social Media Blogger) रानी राजपूत के रिश्ते की चर्चा हो रही है। दोनों ने शादी करने का फैसला किया है और करीब पांच दिन पहले उनकी रिंग सेरेमनी भी हुई थी। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

रामसुगर सहार विकासखंड के अरियारी गांव के निवासी हैं, जबकि रानी राजपूत औरैया की रहने वाली हैं। रामसुगर के मुताबिक, रानी करीब दो साल से उनके घर आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां का करीब सात साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद भी रानी का परिवार के घर आना-जाना जारी रहा और सभी मिलकर वीडियो शूट करते थे।

राधा के अनुसार, इसी दौरान उनके पिता और रानी के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए। उन्होंने बताया कि दोनों की रिंग सेरेमनी करीब पांच दिन पहले औरैया के एक पार्लर में आयोजित हुई थी।

रानी राजपूत ने बताया कि वह रामसुगर से शादी करने के लिए तैयार हैं। उनके अनुसार, दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित रिंग सेरेमनी का वीडियो पांच दिन पुराना है।

रानी ने कहा कि शादी कब होगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। परिवार की ओर से विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक तारीख घोषित नहीं हुई है।

रिंग सेरेमनी का वीडियो सामने आने के बाद दोनों की उम्र में बड़े अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिलहाल परिवार की ओर से शादी की तैयारियां आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। विवाह की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article