35.7 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी, बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की करानी पड़ी आपात लैंडिंग

Must read

उड़ान में बुजुर्ग यात्री को हार्ट अटैक, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग से बची जान

लखनऊ। बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AI-2418 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग यात्री की उड़ान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल(एटीसी) को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी।

एटीसी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करने की अनुमति दी। रात करीब 10:15 बजे विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन को दे दी गई थी, जिसके चलते डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम रनवे पर तैयार खड़ी थी। विमान के उतरते ही बुजुर्ग यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
डॉक्टरों की तत्परता और समय पर मिले उपचार के कारण यात्री की जान बचाने में सफलता मिली। घटना के दौरान फ्लाइट में कुल 128 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपात परिस्थितियों में एयर ट्रैफिक कंट्रोल, पायलट और चिकित्सा टीम के बीच बेहतर समन्वय यात्रियों की जान बचाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article