40 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहन पर एफआईआर, अभियान में आठ वाहनों के चालान

Must read

 

शाहजहांपुर। परिवहन विभाग द्वारा जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आठ वाहनों के चालान किए गए, जबकि चार वाहनों को सीज कर दिया गया। एक वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट मिलने पर उसके स्वामी के खिलाफ थाना रोजा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 19 मई से 31 मई तक जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम ने थाना खुटार क्षेत्र में दो वाहनों को पकड़ा, जिनमें एक वाहन खनन संबंधी मामले में सीज किया गया। वहीं पीटीओ आरपी गौतम ने हथौड़ा चौकी, थाना रोजा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक वाहन को निरुद्ध किया। अभियान के दौरान कुल आठ वाहनों के चालान किए गए और चार वाहनों को विभिन्न थानों में सीज कराया गया। जांच में एक वाहन फर्जी नंबर प्लेट के साथ संचालित मिलता पाया गया, जिस पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि फर्जी नंबर प्लेट या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहन चलाते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,,

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article