जगद्गुरु शंकराचार्य के नेतृत्व में आयेगी यात्रा
फर्रुखाबाद । नगर के एक रेस्टोरेंट में में गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बताया गया कि उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर विभूषित जगद्गुरु शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती १००८ महाराज के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा विगत 3 मई से चलाई जा रही है। इस यात्रा का प्रमुख उददेश्य गौमाता को राष्ट्रमाता एव राज्य माता घोषित करने तथा गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना है ।
यह यात्रा जनपद ज्ञापन 4 जून को आयेगी जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। विधानसभावार यात्रा को संभालने एवं उसकी व्यवस्था देखने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई है।
यात्रा का जिला संयोजक अंकित तिवारी, जिला सह संयोजक डॉ० दीपक द्विवेदी एडवोकेट, विधानसभा भोजपुर संयोजक राजेश मिश्रा, विधानसभा सदर संयोजक रानू शुक्ला, विधानसभा अमृतपुर संयोजक अनमोल पाण्डेय, विधानसभा कायमगंज संयोजक गौरव मिश्र को बनाया गया है। गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा विधानसभा छिबरामऊ के माध्यम से जिले में भोजपुर विधानसभा में प्रवेश करेगी। यहीं पर शंकराचार्य महाराज का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा जहानगंज से बघार तिराहा, बधार से शिवशक्ति मंदिर सेंट्रल जेल चौराहा, सेन्ट्रल जेल से छोटी जेल होते हुए फतेहगढ नगर भ्रमण, फतेहगढ से भोलेपुर, बढपुर, लालदरवाजा होते हुए फर्रुखाबाद नगर भ्रमण, तिकोना चौकी, बीबीगंज से गुरगांव देवी मंदिर में भक्तों से संवाद किया जाएगा। इसके बाद रोशनाबाद, शमसाबाद, फैजबाग, नवाबगंज होते हुए दुबे कोल्ड स्टोरेज मोहम्मदाबाद में सभा और रात्रि विश्राम किया जाएगा। आज की पत्रकार वार्ता में मण्डल संयोजक शेषनरायन त्रिवेदी, जिला संयोजक अंकित तिवारी, दीपक द्विवेदी, राजेश मिश्रा, रानू शुक्ला (सभाहर गौरव मिश्र मौजूद रहे। कानपुर से आए मण्डल संयोजक शेषनारायण त्रिवेदी ने यह जानकारी दी।
गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा का जनपद में होगा जोरदार स्वागत


