38 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

जस्टिस स्वर्णकांता मामले में हाईकोर्ट सख्त, केजरीवाल समेत कई नेताओं को अवमानना नोटिस

Must read

 

– अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में आपराधिक अवमानना की कार्रवाई, 4 अगस्त को अगली सुनवाई

दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने जस्टिस स्वर्णकांता मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है। इस मामले में अरविन्द केजरीवाल , मनीष सिसोदिए और सौरभ भारद्वाज समेत अन्य को नोटिस जारी किया गया है।

हाईकोर्ट ने नेताओं पर न्यायपालिका और न्यायाधीश के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए आपराधिक अवमानना नोटिस जारी किया और कहा कि न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने संकेत दिए कि मामले की निष्पक्ष सहायता के लिए एक एमिकस क्यूरी भी नियुक्त किया जाएगा, जो अदालत की सहायता करेगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मंचों पर न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणियों की संवैधानिक मर्यादा का पालन होना चाहिए।

मामले की अगली सुनवाई अब 4 अगस्त को होगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी दल इसे न्यायपालिका के सम्मान से जुड़ा विषय बता रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से अभी विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article