43.5 C
Lucknow
Sunday, June 28, 2026

अधिक शराब के सेवन से युवक की हालत बिगड़ी, सड़क पर बेहोश मिला, अस्पताल में भर्ती

Must read

फर्रुखाबाद। अत्यधिक शराब का सेवन एक युवक पर भारी पड़ गया। नशे की हालत में वह पांचाल घाट चौराहे पर सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव बिलावलपुर निवासी रोहित पुत्र कैलाश ने बीती देर रात जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन कर लिया था। इसके बाद वह पांचाल घाट चौराहे पर पहुंचा, जहां नशे की हालत में अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने युवक को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article