23.2 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

मेड़ काटने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; कई घायल

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव निवासी दीपक चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी मां मधु देवी रविवार सुबह करीब आठ बजे खेत में शौच के लिए गई थीं।इसी दौरान मेड़ काटने को लेकर गांव के इंद्रपाल के पुत्र लंकुश, शिवम, पुत्री अंतिम व दलवीर के पुत्र दीपू, जोधन, वीरपाल के पुत्र पंकज, रामू, सुरेंद्र के पुत्र सोमू, जयवीर के पुत्र रोहित और इंद्रेश के पुत्र चंदन गाली-गलौज करने लगे।आरोप है कि मधु देवी ने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट कर दी। उन्हें बचाने पहुंचे नरेश सिंह, श्याम सिंह, मोहिनी चौहान और प्रिंस चौहान के साथ भी मारपीट की गई। इससे सभी को चोटें आईं। तहरीर में आरोप लगाया गया कि इंद्रपाल की पुत्री अंतिम ने मधु देवी पर लोहे की सरिया से हमला किया,जिससे उनके हाथ में चोट लगी।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article