27 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

गंगा में डूबने से युवक की मौत, शौच के लिए गया था किनारे

Must read

फर्रुखाबाद। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत कटरी इलाके में एक दुखद हादसे में गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरी भीमपुर निवासी गिरेंद्र सिंह का पुत्र जयदेव सुबह के समय शौच के लिए गंगा नदी के किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article