– सुरक्षा और समानता पर दिया जोर
लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मायावती ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान गौतम बुद्ध को श्रद्धा पूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना ही सच्चा राजधर्म है, और शासन-प्रशासन में कथनी और करनी की एकरूपता सबसे बड़ी कसौटी होनी चाहिए।
मायावती ने अपने संदेश में जोर देकर कहा कि सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही भगवान बुद्ध को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने समाज में शांति, भाईचारे और समानता को मजबूत करने की अपील की।
बसपा प्रमुख ने कहा कि बुद्ध का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, खासकर उस समय में जब समाज को सहिष्णुता और संतुलन की सबसे ज्यादा जरूरत है।
“बुद्ध का मार्ग ही सच्चा राजधर्म”,: मायावती


