38 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

मरीज के पैसे निकलते समय जेबकतरी महिला को पकड़ा

Must read

थाना कादरी गेट में हो रही पूछताछ
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया जब ओपीडी के कक्ष संख्या तीन के बाहर मरीजों की लंबी कतार के बीच एक महिला जेबकतरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ ली गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि ओपीडी के बाहर भारी भीड़ लगी हुई थी और मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान थाना कादरी गेट क्षेत्र के अंतर्गत बढ़पुर निवासी कमला देवी पत्नी श्याम बाबू भीड़ का फायदा उठाकर एक मरीज के बैग में हाथ डालने लगी। महिला की हरकत पर नजर पड़ते ही सतर्क मरीज ने तुरंत उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मरीज और तीमारदार भी एकत्र हो गए। तत्काल इसकी सूचना अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।
घटना की जानकारी थाना कादरी गेट पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article