31 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

संविधान सुरक्षा कवच के समान: तारिक बशीर

Must read

फर्रुखाबाद । फतेहगढ़ जय नारायण वर्मा रोड़ स्थिति डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर 135 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक़ बशीर ने पहुंच कर माल्यापर्ण कर किया।
उन्होंने कहा कि
संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने हर एक भारतीय को संविधान के रूप में एक सुरक्षाकवच दिया ​जो स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी है। बाबासाहेब के अथक प्रयासों से वंचित वर्गों के सवाल हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान का अभिन्न हिस्सा बने। सबको समान अवसर, समान अधिकार और सबका कल्याण ही बाबासाहेब की विचारधारा का मूल है। संविधान के मूल्यों व बाबासाहेब के विचारों की रक्षा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर फतेहगढ़ महोत्सव समिति के संयोजक रिज़वान अहमद ताज,प्रमुख समाज सेवी कला सम्राट के प्रोपराइटर हाजी वसीम जमा खां , जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष ख़ालिद उस्मानी ,समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव यूनुस अंसारी साहब, कांग्रेसअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सागर आदि लोगों ने शिरकत की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article