फर्रुखाबाद।आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संविधान शिल्पी, भारत के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई।
पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व सभी समाजवादी नेतागणों ने जे. एन. वी. तिराहे पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। जिला कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन मूल्यों, विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया, कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब का एक मात्र मूल-मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो ही हम सबका उद्धार कर सकता है।
पूर्व विधाय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को हमने अपनी आंखों से देखा और उसके दंश को झेला है।
पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के विचार ही हमारी अमूल्य धरोहर हैं, उन्हीं विचारों के सहारे हम सब समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष की ही देन है कि आज समाज का कोई भी व्यक्ति अपनी योग्यता और मेहनत से किसी भी कुर्सी तक पहुंच सकता है।
प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की बनाई हुई व्यवस्था से आज पूरे देश को संचालित किया जा रहा है, दुनियाँ के कई देशों में उनके विचारों को आदर्श माना जाता है।
इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, वरिष्ठ नेता जे.पी. वर्मा, जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा अफजाल अहमद फारुकी, विकास गुप्ता, अशोक अंबेडकर आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया, शशांक सक्सेना, सुभाष चंद्र शाक्य, कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ के के यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलक्षणा सिंह, राजन यादव प्रधान, चंद्रेश राजपूत, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, जिला सचिव विनीत परमार, निजाम अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, कै0 रामाधार सिंह, विकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, बंटी यादव, नौशाद अहमद, आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
सपाइयों ने जयंती पर बाबा साहब को को किया नमन, प्रेरणा लेने का आह्वान


