27 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

हरियाणा में बड़ा हादसा: अपहरण केस में गई उरई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी व वादी की मौत

Must read

– अपहृत की बरामदगी के लिए गई थी पुलिस टीम

– चार पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत

उरई/नूंह (हरियाणा), अपहरण के एक मामले में दबिश देने हरियाणा गई कोतवाली उरई पुलिस टीम मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। थाना तावड़ू सदर क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक वादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग में अपहृत बिजेन्द्र सिंह निवासी जींद (हरियाणा) की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे टीम की गाड़ी नूंह जनपद के तावड़ू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल) और आरक्षी अशोक कुमार (कोतवाली उरई) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही मुकदमे के वादी अमरीक सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article