27.8 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

लूट के मामले में 15 हजार का इनामी बाल अपचारी गिरफ्तार

Must read

मऊदरवाजा पुलिस ने दबोचा, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
फर्रुखाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊदरवाजा पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाल अपचारी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में वांछित आरोपियों की तलाश के अभियान में एक और सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:45 बजे काशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी सुमन प्रकाश दुबे दुकान से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके झोले में रखे रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के संबंध में पीड़ित ने 24 दिसंबर को मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को वारदात में शामिल चार आरोपियों के बारे में जानकारी मिली।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनमें से दो आरोपियों एवं बाल अपचारियों को 21 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद एक अन्य आरोपी को भी चार अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान सामने आए शेष वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
मऊदरवाजा पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, हेड कांस्टेबल सरताज अहमद, कांस्टेबल नरेश, कांस्टेबल डिम्पल कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल मधु रानी, कांस्टेबल प्रवीन कुमार तथा कांस्टेबल गुलाम गौस की टीम ने बाल अपचारी को गिरफ्तार किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article