27.8 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

जन उद्‌घोष व्यापार मंडल की हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिनेश निषाद बने बाराबंकी के जिलाध्यक्ष

Must read

लखनऊ: जन उद्‌घोष व्यापार मंडल (उ०प्र०) (Jan Udghosh Vyapar Mandal) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को सायं 4:00 बजे, असेंबल किचेन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा (Important Discussion) की गई। बैठक में संगठन को अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने तथा विभिन्न जनपदों में संगठन के विस्तार पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में श्री दिनेश निषाद जी को जन उद्‌घोष व्यापार मंडल (उ०प्र०) का बाराबंकी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री विनोद कुमार सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिंह, मंत्री श्री आर.के. सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्री मंगल प्रसाद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय उपाध्याय , जानकीपुरम विस्तार महामंत्री दिवाकर पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article