36 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

अस्पताल की छत से 150 मीटर तांबे की केबल चोरी, पीछा करने पर चोरों ने दी धमकी

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकवाई स्थित एक निजी अस्पताल का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल की बिजली व्यवस्था को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की तांबे की केबल पर हाथ साफ कर दिया। विरोध करने पर चोरों ने अस्पताल कर्मचारियों को धमकाते हुए फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आद्य हॉस्पिटल में चौकीदारी का कार्य करने वाले हर्षित कश्यप पुत्र स्व. राजेंद्र लाल निवासी वनपोई ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार 27 और 28 मई की मध्य रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच कुछ अज्ञात लोग अस्पताल परिसर के पीछे से अंदर दाखिल हुए और छत पर पहुंच गए।

आरोप है कि चोरों ने ट्रांसफार्मर से सोलर पैनल तक जाने वाली लगभग 150 मीटर लंबी तांबे की बिजली केबल काटकर चोरी कर ली। घटना के दौरान अस्पताल की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।

चौकीदार हर्षित कश्यप के अनुसार जब उसने अस्पताल के कंपाउंडर निरंजन और विवेक के साथ मिलकर संदिग्ध लोगों को भागते देखा तो उनका पीछा करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान चोरों ने उन्हें धमकाया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि केबल चोरी होने से अस्पताल की बिजली और सोलर प्रणाली प्रभावित हुई है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बिजली के तार, ट्रांसफार्मर और धातु से जुड़ी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान भी चोरों के निशाने पर कैसे आ गए? यदि चोर अस्पताल की छत तक पहुंचकर 150 मीटर केबल काट सकते हैं, तो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।यूथ

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article