27 C
Lucknow
Thursday, September 3, 2026

Women’s T20 Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना के तूफानी शतक से भारत ने हांगकांग को दिया 194 रन का लक्ष्य

Must read

दुबई: महिला एशिया कप 2026 (Women’s T20 Asia Cup) के सातवें मुकाबले में भारत (India) और हॉन्गकॉन्ग (Hong Kong) की टीमें आमने-सामने हैं। दुबई में खेले जा रहे मैच में हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए। अब हॉन्गकॉन्ग को जीत के लिए 194 रन बनाने होंगे। भारत की पारी की सबसे बड़ी स्टार टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना रहीं।

उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले मंधाना ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके लिए उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया। 50 रन पूरे करने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी की रफ्तार बढ़ाई और अगले 50 रन महज 17 गेंदों में बना डाले। इस दौरान वह 64 गेंद पर 124 रन बनाकर रन आउट हुई।

मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने 28 रन, ऋचा घोष ने 11 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने 10-10 रन का योगदान दिया। हॉन्गकॉन्ग की गेंदबाजी में मरिना लाम्प्लोह सबसे सफल रहीं। उन्होंने 2 विकेट लिए। रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेरणा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

हॉन्गकॉन्ग: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मारिको हिल, जॉयलीन कौर, मरिना लाम्प्लोह, यास्मिन दासवानी (विकेटकीपर), शानजीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सियू।

इन चैनलों पर देखें सीधा प्रसारण

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकते हैं। मैच Sony Ten-1 और Sony Ten-3 पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा DD Sports पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण उपलब्ध है, जिसे दर्शक DD FreeDish के माध्यम से देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की बात करें तो भारत-हांगकांग महिला एशिया कप मुकाबला Sony LIV ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। यानी क्रिकेट फैंस टीवी के साथ-साथ मोबाइल पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ शानदार जीत से की थी। टीम की जीत में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। हालांकि, मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने से भारत की लय थोड़ी बिगड़ी थी। टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया आज इस कमजोरी को दूर करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। अब हॉन्गकॉन्ग के सामने 194 रन का लक्ष्य है। भारतीय गेंदबाजों पर इस स्कोर का बचाव करने की जिम्मेदारी होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article