41.2 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

सीएम योगी कल पीलीभीत और मुरादाबाद दौरे पर, 934 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Must read

 

लखनऊ । योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत और मुरादाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों को कुल 934 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
पीलीभीत में मुख्यमंत्री 569 करोड़ रुपये लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है।
इसके बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद पहुंचेंगे, जहां वे 365 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article