33.7 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान, बोले- “हाथ उठाए तो काटकर फेंक दो”

Must read

 

सुल्तानपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सुल्तानपुर में आयोजित जनसभा के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई उनके ऊपर हाथ उठाए तो उसका हाथ तोड़कर-काटकर फेंक दिया जाए और उन्होंने जमानत कराने की बात कही।
रविवार को कूरेभार के पटना चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में संजय निषाद ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “अगर कोई आपके ऊपर हाथ उठाता है… हाथ तोड़कर काटकर फेंक दो, हम तुम्हें जमानत दिलवा देंगे।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
सभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा तथा समर्थकों से निषाद पार्टी का झंडा घर-घर लगाने की अपील की। उन्होंने निषाद समाज के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दे भी उठाए।
मंत्री के इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, बयान के संबंध में अभी पुलिस-प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article