41.2 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

सीएम योगी की ‘पाती’: हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का आह्वान

Must read

– 1 जुलाई से शुरू होगा ‘स्कूल चलो अभियान’

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम अपनी ‘पाती’ के माध्यम से प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प दोहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा, जबकि 15 जुलाई तक विशेष नामांकन अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य 100 प्रतिशत नामांकन है, ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
सीएम योगी ने अपनी अपील में कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा सम्मान, शक्ति और आत्मनिर्भरता का आधार है। उन्होंने विशेष रूप से उन बच्चों को दोबारा विद्यालयों से जोड़ने पर जोर दिया, जिन्होंने किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। उनका कहना है कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय से जुड़ना प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि और सीखने की उत्सुकता विकसित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण मार्गदर्शक हैं।
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि “विद्या ही जीवन की सबसे अनमोल संपत्ति है।” उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे ‘स्कूल चलो अभियान’ को जनआंदोलन बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article