35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

“तकनीक के साथ नहीं चलना, समय से पिछड़ना है” — सीएम योगी

Must read

– युवाओं से बड़ी अपील, आत्मनिर्भर यूपी का दिया संदेश

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों, खासकर युवाओं के नाम एक विशेष संदेश जारी करते हुए तकनीक और नवाचार को भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार बन चुकी है और उत्तर प्रदेश सरकार इसी विजन के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने अपनी चिट्ठी में युवाओं को संबोधित करते हुए लिखा,
“मेरे युवा साथियों, तकनीक समय की तरह है। तकनीक के साथ नहीं चलना, समय से पिछड़ना है। नवीनतम तकनीक सीखें, नवाचार अपनाएं और आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।”

सीएम योगी का यह संदेश ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश सरकार डिजिटल गवर्नेंस, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेक्टर में बड़े निवेश को लेकर लगातार काम कर रही है। प्रदेश में डाटा सेंटर, डिफेंस कॉरिडोर, स्मार्ट सिटी और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की योजनाओं को सरकार भविष्य की अर्थव्यवस्था से जोड़कर देख रही है।

सरकार का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सेक्टर में तेजी से उभरता राज्य बना है। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रेनिंग और रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के इस संदेश को केवल प्रेरणात्मक अपील नहीं बल्कि 2027 से पहले युवाओं और टेक्नोलॉजी सेक्टर को साधने की राजनीतिक और आर्थिक रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में वही राज्य आगे बढ़ेंगे जो तकनीक, नवाचार और स्किल आधारित अर्थव्यवस्था पर तेजी से काम करेंगे। ऐसे में सीएम योगी का यह संदेश प्रदेश के युवाओं को डिजिटल और तकनीकी बदलाव के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article