36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़के योगी

Must read

 

यह वैचारिक दिवालियापन और लोकतांत्रिक मर्यादा पर हमला : मुख्यमंत्री

लखनऊ। महोबा में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे न केवल अशोभनीय और अक्षम्य बताया, बल्कि वैचारिक दिवालियापन का परिचायक भी करार दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक सांसद द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और संवैधानिक पदों के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। इस तरह की भाषा 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक गरिमा का अपमान है।

सीएम योगी ने अपने बयान में कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने संकेत दिया कि जनता ऐसे व्यवहार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से समय आने पर जरूर देगी।

दरअसल, महोबा जिले में समाजवादी पार्टी द्वारा बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्मार्ट मीटर और फसल बीमा जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान संबोधन देते हुए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। बयान का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

भाजपा नेताओं ने सांसद के बयान को देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं महोबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article