फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में देर रात करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज निवासी कैफ अंसारी पुत्र रफी अहमद देर रात अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया और उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया तथा उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को संभाला और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक की हालत को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलसा, भर्ती


