33.1 C
Lucknow
Thursday, July 30, 2026

जहरीले पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी अखिलेश गंगवार की 14 वर्षीय पुत्री तन्वी ने बुधवार देर रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेटी की गंभीर स्थिति देखकर उसकी मां आकांक्षा घबरा गईं और परिजनों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचीं।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उम्मीद नहीं छोड़ी और उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोबारा परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article