बलिया: यूपी के बलिया (Baliya) मेंनगरा थाना क्षेत्र के कोदई गांव में एक पीड़ित व्यक्ति अवधेश सिंह की जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर भू-माफिया ने उसकी मां से वृद्धा पेंशन के नाम पर साइन कराकर रजिस्ट्री कराई। बाद में खाते में एक रुपया तक नहीं आया। मामले को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय (District Magistrate’s Office) पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने मां के नाम से यह जमीन खरीदी थी। मां की मौत 19 मई 2026 में उनकी मौत हो गई। 20 तारीख को दिवानी से मेरे नाम से और 22 मई को मैं अपना आदेश करवाने के लिए जा रहा था। मुझे नगरा में दबंग भू-माफिया मानसिंह सेंगर और उनके भाई सहित आधा दर्जन लोगों के द्वारा मेरे ऊपर जान लेवा हमला राघोपुर मोड़ के पास किया गया था।
पीड़िता का आरोप है कि भू-माफिया उसे अधमरा समझकर भाग गए. वहीं पीड़ित ने रसड़ा सीओ पर आरोप लगाया कि सीओ हमारे मुकदमे में पैसा लेकर चार लोगों का नाम और धारा निकाले हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मैं चाहता हूं कि मुझे न्याय मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी हों, मेरा गांव में रहना जीना मुश्किल हो गया है। मुझे धमकी दी जा रही है कि जल्द से जल्द अपना परीवार लेकर भाग जाऊं नहीं तो किसी की भी हत्या हो सकती है।


