34 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

बाराबंकी में नाबालिग से यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Must read

 

कांस्टेबल समेत 5 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ केस, पुलिस ने शुरू की जांच

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण और अवैध निकाह कराने के आरोपों का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, मामले में कांस्टेबल आसिफ पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी आरोप है कि मजार के पास खड़ी एक कार में कथित तौर पर अवैध निकाह कराया गया।
पुलिस ने इस मामले में सऊदी अरब से लौटे जावेद समेत 5 नामजद और 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article