31 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

मड़ियांव फायरिंग केस में नया मोड़, नामजद आरोपी ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

Must read

 

कौशल पांडेय पर खुद फायरिंग कराने का लगाया आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में चर्चित कौशल पांडेय फायरिंग प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मामले में नामजद आरोपी आशुतोष तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कई सनसनीखेज दावे किए हैं।
वीडियो में आशुतोष तिवारी ने आरोप लगाया है कि कौशल पांडेय ने सुरक्षा गनर हासिल करने के उद्देश्य से खुद पर फायरिंग कराई थी। आरोपी का दावा है कि इस काम के लिए 20 हजार रुपये दिए गए थे और फायरिंग में इस्तेमाल होने वाला तमंचा व कारतूस भी कौशल पांडेय ने ही उपलब्ध कराया था।
आशुतोष तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के जरिए अजय कपूर को झूठे मामले में फंसाने की तैयारी की गई थी।
गौरतलब है कि मड़ियांव फायरिंग मामले में आशुतोष तिवारी और गौरव को पहले ही एफआईआर में नामजद किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article