31.3 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार थार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Must read

 

लखनऊ। नाका क्षेत्र स्थित डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बिना नंबर की थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद थार सवार मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इस पर स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवती समेत तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय थार में चार युवक और एक युवती सवार थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया और पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ थार के बिना नंबर होने के मामले की भी पड़ताल कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article