38.7 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

लॉर्ड्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

Must read

– 142 साल पुराने क्रिकेट के ‘मक्का’ पर पहली महिला टेस्ट जीत से इंग्लैंड चारों खाने चित

लंदन। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऐसा इतिहास रच दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 270 रन के विशाल अंतर से हराकर लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच पर अपना नाम दर्ज करा दिया। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार इस ऐतिहासिक मैदान पर महिला टेस्ट खेला गया और उसकी पहली विजेता भारत बना।
इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का कठिन लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम दूसरी पारी में 186 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से स्नेह राणा ने दूसरी पारी में चार विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया, जबकि पहली पारी में क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
इस ऐतिहासिक मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने। यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स के इतिहास में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं, जबकि क्रांति गौड़ पांच विकेट लेकर लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। स्मृति मंधाना ने भी दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारत के लिए यह जीत इसलिए भी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में टी-20 विश्व कप में टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। ऐसे समय में टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को उसी की धरती पर इतनी बड़ी शिकस्त देकर भारतीय महिला टीम ने दमदार वापसी का संदेश दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article