– पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू हैदराबाद इलाके में एक बीबीए छात्र द्वारा कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष सिंह के रूप में हुई है, जो बीबीए का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उसने गोली मारकर आत्महत्या की। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे।
पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
महानगर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


