27.2 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

गर्म चाय गिरने से दो मासूम झुलसे, भर्ती

Must read

फर्रुखाबाद। अलग-अलग घटनाओं में गर्म चाय की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए। दोनों हादसों के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
पहली घटना थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैबतपुर गढ़िया गांव की है। गांव निवासी मिराज की नौ वर्षीय पुत्री अलीना घर में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर गर्म चाय गिर गई। गर्म चाय की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
दूसरी घटना थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव कुढ़नाखार की है। गांव निवासी विवेक की छह माह की मासूम पुत्री अन्वी घर में थी। इसी दौरान अचानक गर्म चाय उसके ऊपर गिर गई। हादसे में मासूम बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article