25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

Must read

 

– लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में बोले योगी,भारत को वैश्विक पहचान दिलाई
– गुजरात को मॉडल स्टेट बनाया

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और आज उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित करने का काम किया और इसके बाद देश की जिम्मेदारी संभालते हुए भारत को सशक्त बनाने तथा ‘नए भारत’ के निर्माण की दिशा में काम किया।
सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह 25 वर्षों का सफर केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा और राष्ट्र के विकास के संकल्प की यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के संकल्प को भी दोहराया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article