26.6 C
Lucknow
Thursday, October 15, 2026

बांद्रा एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Must read

 

कमालगंज संवाददाता।
कमालगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास उबरीखेड़ा रेलवे गुमटी संख्या 129-सी के निकट बांद्रा एक्सप्रेस (22443) की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शरीर के कई अंग क्षत-विक्षत हो गए।

सूचना पर रेलवे कर्मचारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा मोहित द्विवेदी और चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह चंदेल ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने नीली पैंट और लाल-नीले रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी, उसके पास से एक शॉल भी बरामद हुई है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक किसी कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

उधर, इस हादसे के चलते फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन 54158 कमालगंज स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रैक क्लियर होने के बाद गोमती और कालिंदी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article