बलिया: नेहा बोरा (Neha Bora) के देश तोड़ने वाले विवादित बयान पर भड़के यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने कहा नेहा बोरा बांग्लादेश से प्रेरित है वह बांग्लादेश जाकर वहां के लोगों के जीवन सुधारने के लिए करे काम, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान के विदेशी नागरिकता के वावजूद CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पर कहा, विदेशी ताकते भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लगी है और विदेशी ताकते बॉलीवुड के लोगों का ले रही है सहारा।
बलिया में यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर का AISA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के उस बयान जिसमे नेहा बोरा ने कहा है कि बांग्लादेश के युवाओ ने ही भारत मे सत्ता बदलने का रास्ता दिखाया है, उस विवादित बयान पर मंत्री दयशंकर सिंह ने कहा नेहा बोरा बांग्लादेश जाकर वहां के लोगो के लिए जीवन सुधारने के लिए काम करे तो बेहतर होगा। वह बांग्लादेश से प्रेरित है वहां जाकर वहां का कैसा लोकतंत्र है उस लोकतंत्र को जाकर बांग्लादेश में जाकर करे तो बहुत अच्छा कार्य होगा अगर वह वह से प्रेरित है तो।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजा इमरान खान के CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद भारत छोड़ने के नोटिस जारी करने के सवाल पर कहा भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकते लगी है और विदेशी ताकते ऐसे बॉलीवुड के लोगो का सहारा ले रही है।


