27.2 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

वर्चस्व को लेकर दबंगों का परिवार पर हमला, पति-पत्नी समेत चार घायल

Must read

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के गंगानगर में वर्चस्व को लेकर विवाद के बाद दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
गंगानगर निवासी अनुज शर्मा पुत्र स्वर्गीय सूबेदार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विकास गुप्ता उर्फ राजन, प्रशांत गुप्ता उर्फ उज्जवल तथा उनके पिता किरण गुप्ता आए दिन उसके घर के बाहर वाहन खड़ा कर हंगामा करते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
अनुज शर्मा के मुताबिक शुक्रवार सुबह भी आरोपियों ने उनके परिवार के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। घटना में अनुज शर्मा, उनकी मां सविता, भाई गौरव और बहन दिव्या घायल हो गए।
मारपीट के बाद पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना कादरीगेट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article