– एसपी आरती सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर किए तबादले, कई दरोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद। जिले की पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। कई चौकी प्रभारियों की तैनाती में बदलाव करते हुए पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रहमत खां को आईजीआरएस एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक प्रेमचंद को एएचटीयू प्रभारी तथा निरीक्षक प्रमोद कुमार को पीआरबी-112 की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में कमालगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम को आयोग सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मऊदरवाजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी को खुदागंज चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र को थाना मऊदरवाजा भेजा गया है।
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव को नखास चौकी प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को रायपुर चौकी प्रभारी और शाकिर अली को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक सतीश चंद्र यादव को व्यापारी प्रकोष्ठ एवं दृष्टि सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अधिकारियों और चौकी प्रभारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं।


