23 C
Lucknow
Saturday, September 26, 2026

भारी बारिश के चलते तहसील सदर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह स्थगित

Must read

 

फर्रुखाबाद। मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते 26 सितंबर को अनपेक्षित रूप से हो रही भारी बारिश को देखते हुए तहसील सदर बार एसोसिएशन, फर्रुखाबाद का 26 सितंबर 2026 को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया गया है।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम और अधिवक्ताओं एवं अतिथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम स्थगित करना उनके लिए भी अत्यंत खेद का विषय है।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अधिवक्ताओं, अतिथियों एवं शुभचिंतकों को हुई असुविधा के लिए हृदय से क्षमा प्रार्थी व्यक्त की है। साथ ही बताया कि शीघ्र ही कार्यक्रम की नई तिथि निर्धारित कर सभी को आमंत्रित एवं सूचित किया जाएगा।पदाधिकारियों ने सभी से पूर्व की भांति स्नेह, सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article