28.6 C
Lucknow
Thursday, September 24, 2026

क्रेडिट कार्ड से लोन के लिए बेटे ने पिता की हत्या की

Must read

 

– 85 वर्षीय नवाब अली पर ईंट-पत्थर से हमला, आरोपी बेटा रमजान गिरफ्तार

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग नवाब अली की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग की हत्या उनके बेटे रमजान ने ईंट-पत्थर से हमला कर की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि रमजान अपने पिता से क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन लेने की मांग कर रहा था। पिता ने कथित तौर पर लोन लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रमजान ने पिता पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
हमले में नवाब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नवाब अली का दूसरा बेटा गांव का ग्राम प्रधान बताया जा रहा है। बुजुर्ग की हत्या की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी रमजान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में क्रेडिट कार्ड से लोन लेने को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है। मामले में साक्ष्यों और आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article